बर्ड फेस्टिवल में बच्चों ने देखा पक्षियों का संसार
भानपुर(बस्ती)। बर्ड फेस्टिवल के मौके पर रविवार को वन प्रभाग रेंज रामनगर की ओर लक्ष्मनपुर गांव के रजुई ताल में बच्चों के लिए बर्ड वाचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने पक्षियों के संसार को देखा।
वन क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह और उनके सहयोगियों ने बच्चों को पक्षियों के रहन-सहन, खान-पान और उनके प्रजाति व व्यवहार के बारे में जानकारी दी। बच्चों को सारस, बगुला, खैरा, घोघिला, भुजैटा, बगुली, पनडुब्बी, लालसर, सुघई और पनकौआ आदि दिखाकर उनके बारे में बताया गया। इस मौके पर केडी सिंह, राजेश पाण्डेय, रामतेज, असगर अली, राम मिलन, ज्वाला प्रसाद, पटेश्वरी सिंह, जयशंकर प्रसाद के साथ रियाज अहम, अफजल चौधरी, फैयाज अहमद, कलीम, संदीप कुमार, अब्दुल वसद, अब्दुल्लाह, अफरोज, सुफियान, हफीर्जुरहमान, अब्दुल हलीम, शहदाब, शाबिर अली, मदरसा अरबिया असर्रफुल अलूम के तमाम छात्र और ग्रामीण मौजूद रहे।