फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हरियाणा के बिल्ला को अयोध्या के संजय ने दी पटकनी

Thu, 12 Feb 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बनकटी में कुश्ती में जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
बनकटी(बस्ती)। शिव मंदिर टिकवजोत देईसाड़ के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को अयोध्या, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हरिद्वार व जम्मू के पहलवानों ने जोर आजमाइश की।
विज्ञापन

सबसे रोचक कुश्ती अयोध्या के पहलवान संजय दास व हरियाणा के पहलवान बिल्ला के बीच हुई। संजय ने बिल्ला पहलवान को चित कर दिया।
बुधवार को हरियाणा के बिल्ला पहलवान ने दो जोड़ कुश्ती लड़ी। इसके बाद अखाड़े पर उन्होंने अन्य पहलवानाें को चुनाैती दी, इस दाैरान एंकरिंग कर रहे अयोध्या के पहलवान संजय दास ने उनकी चुनाैती स्वीकार पहलवान से हाथ मिलाया। इस कुश्ती का इनाम 11 हजार रुयये रखा गया और कुश्ती का समय 10 मिनट तय किया गया। कुछ ही पल में संजय दास ने हरियाणा के बिल्ला को आसमान दिखा दिया। दूसरे मुकाबले में बिल्ला ने जम्मू के फैजगनि को पटकनी दी । अयोध्या के नागेंद्र दास ने हरिद्वार के नवाब अली को चित किया। अयोध्या के लाठी पहलवान ने पंजाब के जगन्नाथ पहलवान को मात दी।
मंदिर के महंत रमेश दास के नेतृत्व में आयोजित दंगल का शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि अमरजीत दास व रामदास ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। रेफरी की भूमिका भरत दास ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रमेश यादव, चंदभूषण मिश्र, राम दास, भरत दास, अरुण पाल, बबलू यादव, बाल केश यादव, अनिल चौधरी, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें