फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जल लेने जा रहे कांवड़ियों की बाइक आपस में भिड़ीं, दो घायल

Tue, 11 Aug 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। अयोध्या सरयू से जल लेने जा रहे दो कांवड़ियों की बाइक सोमवार की देर रात आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना छावनी थाना क्षेत्र के फूलडीह हाईवे पर रात करीब नौ बजे हुई। जानकारी के अनुसार, कांवड़िये जलाभिषेक के लिए अयोध्या सरयू से जल लेने जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइक आपस में भिड़ गई। हादसे में कृष्ण चंद्र मौर्य पुत्र भगवानदीन निवासी गोविंद नगर, थाना वाल्टरगंज और रामदुलारे पुत्र रघुनाथ निवासी दुखेड़ी, थाना वाल्टरगंज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर विक्रमजोत चौकी प्रभारी सभाजीत मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद कृष्ण चंद्र मौर्य की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर अयोध्या रेफर कर दिया। दूसरे घायल का उपचार सीएचसी में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें