फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ओवरटेक करते समय आमने-सामने बाइक की टक्कर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के बस्ती महुली मार्ग पर थरौली गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम दो बाइक की आमने सामने टक्कर में एक बाइक सवार घायल हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बेहिल गांव निवासी रवींद्र कुमार 32 वर्ष बाइक से बस्ती की ओर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह थरौली गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि वह अपने आगे चल रही एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रवींद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए एवं दूसरा बाइक सवार मौका देखकर वहां से निकल गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को जिला चिकित्सालय बस्ती भेजवाया। साथ ही परिजनों को भी घटना की जानकारी दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें