फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Mon, 22 Dec 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हाईवे के लखनऊ-गोरखपुर लेन पर कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट चौराहे पर रविवार को दोपहर बाद तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि लालगंज थानाक्षेत्र के धौरहरी निवासी प्रमोद कुमार (22) पुत्र चंदू राजभर और राहुल पुत्र जिल्लू एक ही बाइक से किसी काम से बस्ती आ रहे थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे जैसे ही मूड़घाट चौराहे से आगे फोरलेन पर बढ़े तभी किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक चला रहे प्रमोद के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे राहुल उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें