फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के परसांव गांव में रविवार को उस समय कोहराम मच गया जब गांव के ही एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत की खबर पहुंची। परसांव निवासी अमरेंद्र पाल 40 पुत्र लवकुश पाल अपने ससुर के ब्रह्म भोज कार्यक्रम से लौटकर स्कार्पियो वाहन से दोस्त के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस पकड़कर रविवार सुबह लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक जानवर आ गया। उसे बचाने में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे अमरेंद्र के सिर में गंभीर चोट लग गई। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनका मित्र अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि अमरेंद्र वेदौली थाना खजनी जिला गोरखपुर से अपने ससुर के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। वहां से लौटकर आजमगढ़ गए। फिर अपने मित्र के साथ लखनऊ जा रहे थे।
अमरेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। भाई मनीष और प्रियांशु उनसे छोटे हैं। घर में पत्नी नीतू पाल, 12 वर्षीय बेटा शिवांश पाल और 7 वर्षीय बेटा वैभव पाल का रो- रोकर बुरा हाल है। देर शाम उनका शव पैतृक गांव पहुंचा तो मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें