फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार रुकने पर पीछे से टकराया बाइक सवार

Sun, 12 Jan 2025 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी (बस्ती)। टांडा-बस्ती मार्ग पर कलवारी क्षेत्र के बेलवाडाड़ गांव के पास शनिवार को अचानक कार में ब्रेक लगाने से बाइक सवार पीछे से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय रोहित निवासी मालीपुर जिला आंबेडकर नगर किसी काम से बस्ती की तरफ जा रहे थे। बेलवाडाड़ के पास आगे चल रहे पिकअप के अचानक रुकने के कारण पीछे चल रहे कार चालक ने भी ब्रेक लगा दिया। इससे रोहित अपनी बाइक पर नियंत्रण नहीं पा सके और कार से टकराकर घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल युवक को कलवारी स्थित सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि सड़क की बाएं तरफ डंपर खड़ा था। इसे देख पिकअप चालक ने अचानक ब्रेक लेकर गाड़ी रोक ली। उसे देख कार चालक ने भी अपनी गाड़ी रोक ली। मगर, बाइक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार से टकरा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें