फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार, बस्ती। थाना क्षेत्र के अकारी बाजार में बाइक सवार दो युवक एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे करहली चौकी प्रभारी ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरऊपुर निवासी दुर्गा प्रसाद यादव (20) पुत्र रामदास यादव अपने साथी विजय यादव पुत्र राम आशीष यादव निवासी चंदरपुर थाना लालगंज के साथ मंगलवार को बाइक से अपने मामा के घर जा रहे थे। दोस्त विजय बाइक चला रहा था। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम अकारी बाजार यह लोग पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे पीछे बैठे दुर्गा ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि बाइक चालक विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगाें की भीड़ जुट गई। कहरली चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं शव के पोस्टमार्टम की भी प्रक्रिया शुरू कराई। मृतक के पिता रामदास वर्तमान में पूना में रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें