फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल बाइक मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल बाइक मिस्त्री की मौत
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। सड़क हादसे में घायल मिस्त्री की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। वह बाइक से दुकान से घर लौटते समय मंगलवार रात पिपरौला घाट के पास गड्ढे में गिरकर घायल हो गए थे।
थाना क्षेत्र के लहिलवारा गांव निवासी 32 वर्षीय राम ईश्वर उर्फ चंदे दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा बाजार में मोटरसाइकिल के मैकेनिक थे। मंगलवार की देर रात दुकान बंद करके अपनी मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे। पिपरौला घाट के पास सड़क में बने गड्ढे में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने घर वालों को जानकारी दी। परिजन उन्हें लेकर कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल और वहां से लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे उनकी मौत हो गई। उनकी मां कल्पना, पत्नी उर्मिला, बेटी किरन, रिया, श्रद्धा, बेटा आरजू सहित सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें