महादेवा। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के खड़ौहा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने निजी वाहन से घायलों को पीएचसी बनकटी भिजवाया।
बताया जा रहा है कि संतकबीरनगर जिले के महुली थानाक्षेत्र के बरगदवा निवासी दीपचंद्र अपनी बहन रीमा निवासी परसा जाफर थाना दुधारा संतकबीरनगर को साथ लेकर घर जा रहे थे। बाइक पर दीपचंद्र का सात वर्षीय बेटा दिवेश व नौ वर्षीय बेटी अर्पिता भी सवार थी। लालगंज थाने के खड़ौहा गांव के मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए। बाइक चला रहे दीपचंद्र व अर्पिता के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। संवाद