फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी से दुष्कर्म, पांच के खिलाफ केस

Fri, 09 May 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 31 मार्च को खेत की तरफ गई गौर थानाक्षेत्र की किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में गौर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसी थानाक्षेत्र के किशोरी के पिता ने तहरीर दी है कि 31 मार्च की रात करीब नौ बजे उसकी बेटी घर से बाहर गई थी। आरोपी मो. सईद ने उसका मुंह दबा लिया और उसे गन्ने की खेत में खींच ले गया और गलत काम करके भाग गया। बेटी ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। वह उलाहना देने आरोपी के घर गया। आरोप है कि विपक्षियों ने उनके ऊपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। वह जान-बचाकर घर भागा। आरोपी उसका पीछे करते उसके घर में घुस गए और यहां भी मारापीटा। रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने किसी तरह से बीच-बचाव कर जान बचाई। थानाध्यक्ष गौर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मो. सईद के अलावा मो. आरिफ, मो. शरीफ, खुर्शीद और हद्दीश के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें