फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंदिर में पूजा करने आए युवक की बाइक चोरी

Mon, 04 Aug 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौली राज के दीर्घेश्वर मंदिर मेंं पूजा करने आए युवक की बाइक शनिवार की शाम मंदिर परिसर से चोरी हो गई। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आ रहे हैं। उसमें से एक युवक मंदिर परिसर में खड़ी बाइक लेकर भाग जाता है।
विज्ञापन

मझौलीराज के बड़वा टोला गांव निवासी अमरजीत राय शनिवार की शाम दीर्घेश्वर नाथ मंदिर पर बाइक से दर्शन करने गए थे। परिसर में बाइक खड़ी कर वह दर्शन कर रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक चोरी हो गई। चौकी प्रभारी रंजय कुमार ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस चौकी पर तहरीर देने के बजाय ऑनलाइन केस दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें