मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया हनुमानगंज मार्ग के कठिनइया नदी के पास तेज रफ्तार बाइक बृहस्पतिवार को अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के लखनौरा गांव निवासी कुलदीप सिंह (20) जो हनुमानगंज से वापस घर लौट रहा था।
गंधरिया फैज गांव के पास स्थित कठिनईया नदी के पास पहुंचा कि खतरनाक मोड़ आ गया और बाइक संभाल नहीं पाया और बाइक सहित वह गड्ढे में चला गया। संवाद