फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक लिफ्टर गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Mon, 11 Aug 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने स्वॉट की मदद से रविवार को बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के पांच बदमाश पकड़े गए हैं। इनके कब्जे से चोरी की 10 बाइक बरामद की गई हैं। गिरोह में बाइक मकैनिक और कबाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन ने पुलिस लाइंस सभागार में प्रेस वार्ता में बताया कि कोतवाल दिनेश कुमार चौधरी ने अपनी और स्वाट टीम के साथ मूड़घाट पुल के पास से रविवार की भोर में चेकिंग के दौरान गैंग सरगना समेत पांच गुर्गाें को दबोच लिया। इनकी निशानदेही पर शहर कोतवाली से चोरी की गईं सात, हर्रैया क्षेत्र से दो और कप्तानगंज से चुराई गई एक बाइक बरामद की गई है। इनसे पूछताछ कर चोरी की अन्य बाइकों की बरामदगी का भी प्रयास किया जा रहा है। इन सभी बाइकों को इस गैंग ने हाल के महीनों में ही चुराया था।
पकड़े गए आरोपियों में गैंग लीडर सुनील चौधरी निवासी पेड़ारी थाना हर्रैया, उसके साथी ओमप्रकाश निवासी सरवाहनपुर थाना कप्तानगंज, अजीत निवासी पेड़ारी थाना हर्रैया, चंद्र कुमार निवासी लखनपुर थाना हर्रैया और विदेशी राम निषाद निवासी नरोत्तमपुर थाना कप्तानगंज शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सरगना सुनील को 2022 में पैकोलिया थाने की पुलिस ने जेल भी भिजवा था। उसके खिलाफ कोतवाली, कप्तानगंज व हर्रैया व पैकोलिया में नौ केस दर्ज है। पकड़े गए अन्य चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली, कप्तानगंज और हर्रैया में आठ-आठ केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें