फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बकाया मजदूरी मांगने पर राजगीर को पीटा, केस दर्ज

Mon, 11 Aug 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। बकाया मजदूरी मांगने से नाराज लोगों ने राजगीर की पिटाई का मामला सामने आया है। चार पहिया वाहन से धक्का मारकर गिरा देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पीतपुर गांव के रामतीरथ राजगीर का काम करते हैं। तहरीर में आरोप लगाया है कि हरिजनपुर गांव निवासी शांतिस्वरूप तिवारी का मकान ठेका लेकर बनाया था। 1.95 लाख रुपये बकाया है। बार बार मांगने पर नहीं दे रहे हैं।
शनिवार दोपहर आरोपी ने उसे सहसराव में एक दुकान से नई साइट पर कार्य करने का बहाना बनाकर कार में बैठा लिया। बातचीत में बकाए पैसे को लेकर विवाद करने लगे। गाली गलौज करते हुए कार से नीचे उतार दिया और वाहन से धक्का मारकर गिरा दिया। आरोप है कि मारपीट कर उसे धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें