फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक-साइकिल की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। क्षेत्र के कुरियार चौराहा पर शुक्रवार की दोपहर में साढ़े तीन बजे बाइक और साइकिल की आमने-सामने से टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि घायल एक युवती का उपचार स्थानीय निजी चिकित्सालय में कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खड़ौहा निवासी आकाश (26) पुत्र आशाराम, अपने मौसेरे भाई लालकेश (28) पुत्र रामछैल निवासी थीरीपार जनपद संतकबीरनगर के साथ मुंडेरवा से अपने गांव लौट रहे थे। कुरियार बाजार के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से साइकिल से आ रही रूपाली (20) पुत्री हरिराम से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साइकिल सवार युवती को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा पहुंचाया गया, वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें