फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरड़ से टकराई बाइक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बाइक, चालक की मौत
विज्ञापन

बभनान, बस्ती। बभनान-गौर मार्ग पर नवीन सब्जी मंडी के समीप अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार पेड़ से टकरा गया। हेलमेट नहीं होने से उसके सिर के पिछले हिस्से में गम्भीर चोट लगी और वह घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 11 बजे नगर पंचायत बभनान के वार्ड संख्या 9 दीनदयाल नगर निवासी प्रिंस गुप्ता (24) मोटरसाइकिल से गौर से बभनान की तरफ आ रहा था अभी वह सब्जी मंडी के समीप पहुंचा ही था कि उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। थोड़ी देर में ही सूचना परिवार वालों को मिल गई, वे भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंच गए। प्रिंस चार बहन व दो भाइयों में सबसे बड़ा था। इस संबंध में चौकी इंचार्ज बभनान अरविंद यादव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें