फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुकान से घर लौट रहे व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

विज्ञापन
गोली लगने के बाद घायल व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
बभनान। गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र गोंडा-बभनान मार्ग पर फुलवा चौराहे के निकट दुकान से घर लौट रहे एक व्यापारी को शाम 6:45 बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए। व्यवसायी के दाहिने हाथ में दो गोली लगी है। बेहोशी की हालत में गिरने के बाद असलहे के बट से सिर पर भी मारा गया है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमशा फरार हो गए। घायल को सीएचसी छपिया में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बभनान के गौर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड निवासी समर कसौधन (30) पुत्र भगवती प्रसाद कसौधन छपिया थाना क्षेत्र के सिसई रानीपुर में ज्वेलरी व बर्तन की दुकान करते हैं। रविवार की शाम दुकान बंद कर वह घर लौट रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार दो बदमाश एक बाइक पर से आगे आकर उन्हें रोक लिए। उनके ऊपर फायर झोंक दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े।
भाई हैप्पी ने बताया कि वह बभनान नगर पंचायत में एक मैरिज हाल का भी संचालन करते हैं। चौकी प्रभारी बभनान थाना छपिया घनश्याम वर्मा ने बताया कि सूचना के बाद गंभीर रूप से घायल दुकानदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया में भर्ती कराया गया है। उनके हाथ में दो गोली लगी है। घटना की वजह अभी सामने नहीं आईं है। पुलिस मामले में गहराई से छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें