हर्रैया। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर छावनी थाना क्षेत्र के डुहवा बैंक के पास कट के पास मंगलवार की शाम 5:30 बजे ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हर्रैया थाना क्षेत्र के मरहरी गांव निवासी राकेश पांडेय (42) पुत्र राजमणि पांडेय हर्रैया तहसील में एक अधिवक्ता के सहयोगी के रूप में कार्य करते हैं। मंगलवार को काम खत्म होने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे कि डुहवा बैंक के पास हाईवे कट पर सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या के लिए रेफर कर दिया है, रास्ते में राकेश की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को मौके पर पकड़ लिया है। संवाद