फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाराहछत्तर पुल के एप्रोच मार्ग पर बड़े गड्ढे, हादसे का खतरा

विज्ञापन
बाराहक्षेत्र में कुआनो नदी पर बने पुल के एप्रोच मार्ग में कट से परेशानी संवाद
विज्ञापन
टिनिच। सल्टौआ विकासखंड के अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत स्थित बाराहछत्तर धाम में कुआनो नदी पर बने पुल का एप्रोच मार्ग बारिश के बाद बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं और किनारा कटने से कुछ हिस्सा धंस गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थिति यह है कि मार्ग से रोडवेज बसों के निकलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

यह मार्ग बोधपुर, पंडितपुर, बदलूपुर, अमरौली सुमाली, चौरा, भिरिया, बेलवरिया, कूपनगर, तिनहरी, पचलौरिया, भदना, बसहवा, नोनहा, सुकरौली और बस्थना समेत सैकड़ों गांवों के लोगों के लिए जिला मुख्यालय आने-जाने का प्रमुख रास्ता है। रोजाना बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। लगातार बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी कटने से गड्ढे और गहरे हो गए हैं। रात में दुर्घटना की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने गड्ढों के आसपास ईंटें रख दी हैं। गड्ढों में पेड़ की टहनियां डालकर वाहन चालकों को सावधान करने का प्रयास किया गया है।
ग्रामीण अमित सिंह ने बताया कि बारिश में सड़क का किनारा कटने से एप्रोच मार्ग का क्षतिग्रस्त हिस्सा और खराब हो गया है। इससे वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है। प्रधान रामदीन शुक्ल, राधेश्याम पटवा, पंचायत सदस्य रविंद्र यादव और अर्जुन यादव ने संबंधित विभाग से एप्रोच मार्ग की मरम्मत कराने और कटे हिस्से को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें