फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रानी पोखरे पर यज्ञ का भंडारा, राजा उदय प्रताप की प्रतिमा स्थापित

Tue, 20 May 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बहादुरपुर ब्लाक के कटरूआ वीर सिंह ग्राम पंचायत में रानी पोखरे पर श्रीराम कथा का समापन यज्ञ भंडारे के साथ सोमवार को हुआ। अमृत सरोवर पर राजा उदय प्रताप सिंह की प्रतिमा भी स्थापित की गई ।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत के महारानी सौभाग्य सुंदरी देवी अमृत सरोवर पर नौ दिवसीय श्रीराम कथा चल रही थी। देवी अन्नपूर्णा श्रीराम कथा का अमृत वर्षा करा रही थी। सोमवार को यज्ञ व भव्य भंडारे के साथ कथा की पूर्णाहुति हुई। आचार्य सोमनाथ शास्त्री ने नगर बाजार के राजा उदय प्रताप सिंह की प्रतिमा को वैदिक मंत्रों के साथ गेट पर स्थापित कराया। कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं ने बलिदानी राजा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जयकारा लगाया। सोमनाथ शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ पूजन कराया। भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह, केके उपाध्याय व रामफेर सिंह ने कहा कि राजा उदय प्रताप सिंह हम सभी के गौरव है। अंग्रेजी हुकूमत के पन्नों में वह सदैव अमर है।

इस मौके पर बिनेंद्र सिंह, यशवंत सिंह रोलू, कपिल देव सिंह, राम सिंह गौतम, दूबे, राज मोहन सिंह, अशोक पांडेय, अखिलेश सिंह, आशुतोष सिंह, गुलाब श्रीवास्तव, कुंदन सिंह , मनोज उपाध्याय, आशीष सिंह, राहुल सिंह व धनंजय सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें