फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना जलाकर भाकियू ने विरोध जताया

विज्ञापन
राजनी‌त‌ि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गन्ना जलाकर सरकार की किसान नीतियों का विरोध जताया। किसान नेताओं ने प्रति क्विंटल 10 रुपये गन्ना मूल्य बढ़ाने की निंदा की।
विज्ञापन

 जिलाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी के नेतृत्व में जुटे किसानों, मजदूरों, पदाधिकारियों ने गन्ना मूल्य में महज 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए जाने के विरोध में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए डीएम कार्यालय परिसर में गन्ना जलाया। एसडीएम सदर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। भाकियू मंडल महासचिव शोभाराम ठाकुर ने गन्ना फूंकने से पूर्व कहा कि प्रदेश  सरकार गन्ना किसानों के साथ मजाक कर रही है। भाजपा के नेता किसानों की आय दो गुनी करने की बात करते हैं किन्तु जब गन्ना मूल्य बढ़ाने की बात आई तो मात्र दस रुपये की वृद्धि की गई, किसान इसे स्वीकार नहीं करेंगे। उपाध्यक्ष दीवान चन्द पटेल ने कहा कि गन्ने की लागत मूल्य 395 रुपये प्रति क्विंटल आ रही है। सरकार ने लागत मूल्य में 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर दर घोषित करने का वादा किया था। कहा कि गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए। इस मौके पर  बंधू चौधरी, जयराम वर्मा, नायब चौधरी, हृदयराम वर्मा, कन्हैया प्रसाद किसान, राम सूरत चौधरी, विजय मौर्या, गनीराम, अशर्फी चौधरी, केशवराम चौधरी, बगेदू चौहान, श्रीराम चौधरी, पारसनाथ गुप्ता, हरीराम किसान, त्रिवेनी चौधरी, श्याम नरायन सिंह, द्वारिकानाथ पाण्डेय, राम कल्प चौधरी, लालमती, पट्टू, ज्ञानदास, गौरीशंकर, रामचन्दर चौधरी, जैसराम चौधरी, पण्डा यादव, हरि प्रसाद किसान, केशव चन्द पाण्डेय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें