फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाकियू का धरना चौथे दिन भी जारी

Tue, 23 Sep 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। भेलमापुर में गन्ना क्रय केंद्र खोलने की मांग को लेकर भाकियू का धरना चौथे दिन सोमवार को भी जारी रहा। प्रशासन की अनदेखी से नाराज भाकियू पदाधिकारियों ने मंगलवार तक का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अब वह आर-पार की रणनीति अपनाएंगे।
विज्ञापन

भेलमापुर गांव में क्रय केंद्र खोलने की मांग को लेकर पिछले वर्ष भाकियू ने तहसील में धरना दिया था। प्रशासन और भाकियू के बीच हुई बातचीत में केंद्र खोलने की सहमति पर धरना समाप्त हुआ था, लेकिन अभी तक केंद्र खोले जाने को लेकर कोई हलचल नहीं दिखाई दी। किसान चार दिनों से तहसील परिसर में दिन-रात धरना दे रहे हैं। सोमवार को नायब तहसीलदार शालिनी पटेल ने किसानों से मिलकर उनकी मांगों को पूरी करने का आश्वासन दिया।
असंतुष्ट भाकियू कार्यकर्ताओं ने दोपहर दो बजे तहसील गेट पर धरने की चेतावनी दी, जिस पर एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने धरना स्थल पर जाकर बातचीत की। शाम तक चीनी मिल और विक्रमजोत समिति के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों को पूरी करने का आश्वासन दिया गया, तब जाकर किसान तहसील गेट पर धरना देने से संतुष्ट हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें