फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीनियर महिला कबड्डी के लिए होगा चयन

Tue, 23 Sep 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। क्षेत्रीय खेल कार्यालय मिर्जापुर में 10 से 12 अक्तूबर तक पं. दीन दयाल उपाध्याय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता होनी है। क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की भी टीम हिस्सा लेगी। इसके लिए अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में 6 एवं 7 अक्तूबर तक महिला कबड्डी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले सकती हैं। उन्होंंने बताया कि 6 अक्तूबर को पहले जिला स्तर पर खिलाड़ियों का चयन ट्रायल होगा। सात अक्तूबर को मंडल स्तर पर चयन ट्रायल होगा। चयनित टीम को मिर्जापुर में आयोजित प्रतियोगिता में कोच की अगुवाई में शामिल कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें