भानपुर। किसान समस्याओं के समाधान की मांग लेकर भाकियू टिकैत गुट के किसानों ने सोमवार को तहसील परिसर मे पंचायत लगाई। तहसील अध्यक्ष श्यामनरायन सिंह के नेतृत्व मे किसानों ने तहसील मे काफी समय से लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण कराने के साथ ही वरासत और आय, जाति, निवास के आवेदनों में समय से रिर्पोट लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।
किसानों ने गैस एजेंसियों पर गैस वितरण में होने वाली देरी की जांच कराने की मांग की। किसानों ने तहसील क्षेत्र मे संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों भानपुर व सल्टौवा मे रात्रि में चिकित्सकों के अस्पताल में ड्यूटी सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई। इसके साथ ही नहरों मे पानी छोड़ने,गांवों में सूखे पड़े ताल, पोखरो में ग्राम पंचायत की ओर से पानी भराने, गांवों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराने, गांवों मे बंदरों के बढ़ते उत्पात को देखते हुए उन्हें शीघ्र पकड़वाने, ग्रामीण इलाकों में शिड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने सहित 17 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम हिमांशु कुमार को सौंपा।
इस मौके पर संतकुमार भारती, मोल्हू चौधरी, पितांबर मौर्य, रामायन चौधरी, दिनेश चौधरी, रामजीत, श्यामलाल, कन्हैया चौधरी, रामचंदर, माला देवी आदि किसान मौजूद रहे।