भानपुर। किसान समस्याओं को लेकर भाकियू जन कल्याण गुट ने बुधवार को तहसील प्रांगण में मासिक पंचायत की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी व संचालन पतिराम चौधरी ने किया। पंचायत में किसानों ने डीएम को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार पूजा वर्मा को सौंपा।
ज्ञापन के हवाले से किसानों ने प्रतिदिन बढ़ रही ठंड को देखते हुए तहसील क्षेत्र के सभी प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाने, निराश्रित गरीबों में कंबल वितरण कराने की मांग की। जंगली निराश्रित छुट्टा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाने की मांग की। किसानों के वरासत के मामले के निस्तारण के लिए गांवों में शिविर लगाने, खलिहान, चकरोड़ और पशुचर की भूमि पर अतिक्रमण को खाली कराने की मांग की।
इस मौके पर सुभाष तिवारी, रामसुभग, गनेश प्रसाद, प्रेम कुमार, अर्चना, दुर्गावती देवी सहित अन्य किसान मौजूद रहे। संवाद