फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरोपी पिता पर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र में 10 दिसंबर की देर शाम अपने ही घर में गड्ढा खोदकर तीन बच्चों को जिंदा दफन करने की कोशिश में गिरफ्तार पिता मोहम्मद इरफान के खिलाफ पुलिस ने एक सप्ताह में विवेचना पूरी कर बुधवार को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इससे मामले की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद है। जानकरी के अनुसार, 10 दिसंबर की शाम करीब 6:37 बजे पीआरवी को सूचना मिली थी कि ग्राम नंदनगर निवासी मोहम्मद इरफान अपने बच्चों को गड्ढा खोद कर घर में जिंदा दफन करने की कोशिश कर रहा है। पीआरवी ने इस बात की तत्काल उच्चाधिकारियों को जानकारी दी और मात्र छह मिनट की भीतर मौके पर पहुंचकर तीनों बच्चों कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद तत्काल थानाध्यक्ष परसरामपुर भानू प्रताप सिंह मय पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर बच्चों के पिता मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार कर लिया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें