फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भेलमापुर गन्ना क्रय केंद्र के लिए भाकियू ने दिया धरना

Sat, 18 Oct 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। किसान समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। भेलमापुर में गन्ना क्रय केंद्र खोले जाने को लेकर भाकियू नेता डटे रहे, लेकिन जब देर शाम तक अधिकारियों ने कोई पहल नहीं की, तो उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष गौरीशंकर चौधरी ने बताया कि जब तक भेलमापुर में गन्ना क्रय केंद्र शुरू करने की प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलती, धरना जारी रहेगा। भाकियू के पूर्वांचल अध्यक्ष अनूप कुमार चौधरी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र किसान, पूर्वांचल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभाराम ठाकुर ने कहा कि जिला गन्ना अधिकारी क्रय केंद्र शुरू करने में देरी कर रहे हैं। भाकियू ने बताया कि पिछले 19 सितंबर से हर्रैया तहसील परिसर में भी धरना जारी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
अनिश्चितकालीन धरने में जयराम चौधरी, रामचन्द्र सिंह, डा. आर.पी. चौधरी, अजय कुमार पाण्डेय, अरविंद वर्मा, विनोद वर्मा, राम कुमार वर्मा, श्रवण चौधरी, राम सिंह, विनोद कुमार चौधरी, आज्ञाराम, भाष्कर दूबे, रामदास, हृदयराम वर्मा, जगदम्बा, जर्नादन मिश्र, राम सागर चौधरी, सुधाकर दूबे, रमाशंकर यादव, लक्ष्मण चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाकियू पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें