फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर्रैया ब्लॉक परिसर में भाकियू ने लगाई पंचायत

Fri, 28 Mar 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया। भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। एसडीएम मनोज प्रकाश को ज्ञापन देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन


तहसील उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश दूबे की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में छुट्टा पशुओं से हो रहे नुकसान से किसानों को राहत दिलाने के उपायों पर चर्चा हुई। पशुओं को गो शालाओं में भेजे जाने के निर्देशों के अनुपालन नहीं होने पर रोष जताया। निपनिया निवासी राज्य हरिराम ने चकमार्ग खाली कराने, भैंसा चौबे के गोविंद की पत्नी ने अभिलेखों में नाम गलत अंकन हो जाने के बाद सुधार के लिए दाखिल वाद के निपटाए जाने सहित किसानों से जुड़ी समस्याओं के संबंध में एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मामलों को निपटाने की मांग की। इस मौके पर लालजी वर्मा, राम बहादुर चौधरी, राधे श्याम, राम पाल सिंह, सीताराम, वृज मोहन सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें