फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किसान समस्याओं पर भाकियू ने की पंचायत

विज्ञापन
भानपुर के रामनगर ब्लॉक पर भाकियू ने लगाई पंचायत- संवाद
विज्ञापन
भानपुर। किसान समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत गुट के किसानों ने बुधवार को रामनगर ब्लाॅक परिसर में पंचायत लगाई। इसकी अध्यक्षता ब्लाॅक अध्यक्ष रामजीत चौधरी व संचालन तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह ने किया।
विज्ञापन

पंचायत में किसानों ने ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाई गई पानी टंकी को संचालित कराने, परिवार रजिस्टर की नकल के लिए शुल्क की जानकारी सार्वजनिक कराने, गांवों में साफ-सफाई के अभाव में बढ़ रहे मच्छरों के प्रभाव को कम करने के लिए मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराने की मांग की गई।
इसके अलावा बाल पोषाहार के रूप में आगंनबाड़ी केंद्रों से वितरित होने वाली सामग्री की जानकारी आंगनबाड़ी भवन पर सार्वजनिक कराने की मांग की। क्षेत्र में खराब पडे़ नलकूपों को तुरंत ठीक कराने और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ठीक कराने, समय से मीटर रीडिंग के साथ बिल उपलब्ध कराने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में पारस नाथ गुप्ता, जटाशंकर पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, मौल्हू चौधरी, पीतांबर मौर्य, रामप्रताप चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें