बस्ती। दुबौला क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर सितंबर का राशन नहीं बंटने से कार्ड धारक परेशान हैं। लोगों ने बताया कि क्षेत्र के किसी भी गांव में राशन वितरण नहीं हुआ है। कोटेदारों का कहना है कि मशीन नहीं चलने के कारण वितरण नहीं शुरू हो पाया। वहीं कुछ गांवों में राशन वितरण हुआ है। क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों ने अविलंब राशन वितरण कराने की मांग की है। संवाद