फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ना ढुलाई के दर में इजाफा से भाकियू नाराज, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। बभनान चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना ढुलाई पासपोर्ट दरों में 10 प्रतिशत बढ़ोत्तरी होने से किसानों को बड़ा झटका लग है। इस पर भारतीय किसान यूनियन ने कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही, चेतावनी दी है कि ट्रांसपोर्ट दर को धटाया नहीं गया तो संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश दुबे कहा कि सरकार ने 30 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के दाम में इजाफा सिर्फ दिखाने के लिए किया है। क्योंकि गन्ने का दाम बढ़ते ही चीनी मिल ने 10 प्रतिशत ट्रांसपोर्ट खर्चा बढ़ोतरी कर किसानों पर थोप दिया है। उन्होंने कहा कि पहले गन्ना क्रय केंद्र पर 10 रुपये प्रति क्विंटल टांसपोर्ट खर्चा लगता था, तीन रुपये बढ़ोतरी कर 13 रुपये प्रति क्विंटल वसूल किया जा रहा है।
यह किसानों को बर्दाश्त नहीं होगा।तहसील अध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि किसानों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। गेहूं बुवाई सीजन में किसान खाद-बीज के लिए भटक रहे हैं। दिनभर लाइन लगाने के बाद भी खाद-बीज नहीं मिल रही है। वहीं चीनी मिल ने गन्ना किसानों पर ट्रांसपोर्ट खर्चा भी बढ़ा दिया। यह किसानों को कतई बर्दाश्त नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें