फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने पंचायत कर एसडीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
राजनी‌त‌ि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भानपुर।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर भाकियू टिकैत गुट ने बुधवार को तहसील परिसर में पंचायत लगाई। अध्यक्षता पटेश्वरी प्रसाद और संचालन श्याम नरायन सिंह ने किया। पंचायत के पश्चात किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। 
ज्ञापन में किसानों का पूरा कर्ज माफ किए जाने, राष्ट्रीय किसान आयोग, डॉ. स्वामीनाथन की संस्तुतियों को लागू किए जाने की मांगें शामिल हैं। साथ ही बैकों के बचत खातों में न्यूनतम एक हजार रुपये रखने की अनिवार्यता समाप्त करने, आर्थिक गणना 2011 के आधार पर बनी आवास सूची के बजाय पात्र लाभार्थियों को आवास दिए जाने की आवाज उठाई। इस मौके पर रमेश चौधरी, रामनरेश, राम जीत, पीतांबर मौर्य, विजय बहादुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कर्मियों का धरना जारी
बस्ती। मानदेय बढ़ाने सहित अन्य सुविधाएं देने की वादाखिलाफी से नाराज महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का 25वें दिन भी धरना जारी रहा। इसके जिलाध्यक्ष रतन बाला श्रीवास्तव ने कहा कि 16 नवंबर को स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री से मिलने का कार्यक्रम है। गौर में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशा सिंह, पूनम सिंह, रीता सिंह, दुबौलिया में चंद्र प्रभा यादव, अनीता सिंह, उषा चौधरी, हर्रैया में रानी सिंह, सुमन लता त्रिपाठी, सरिता देवी, परशुराम पुर में कोकिला मिश्रा, ओम कांति, विक्रमजोत में उषा शर्मा, कुसलावती, बहादुरपुर में विमला, निर्मला, कुदरहा में सरला चौधरी, यशोदा, सदर में जिला मंत्री मिथिलेश पांडेय, शैल कुमारी, शहर में अनीता पांडेय, नीलम श्रीवास्तव, साऊंघाट में उर्मिला त्रिपाठी, संतोषी शुक्ला, मीरा चौधरी, आशा, राम नगर में सुनीता सिंह, सुमन मिश्रा, सल्टौवा में सरोज शुक्ला, नीलम शुक्ला, कप्तानगंज में इंद्रमती, रुधौली में कुसुम चौधरी, वंदना पांडेय, बनकटी में जवाहिर लाल श्रीवास्तव की अगुवाई में धरना हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें