फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक केंद्र पर 800 से 1345 छात्र देंगे परीक्षा  

विज्ञापन
‌‌िश्‍ाशिक्ष्‍ाा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो गया। जिले के 112 केंद्रों पर परीक्षा होगी। एक केंद्र पर आठ सौ से लेकर 1345 छात्र परीक्षा देंगे। इसकी सूची भी डीआईओएस कार्यालय पर चस्पा कर दी गई है। प्रबंधक और प्रधानाचार्य बुधवार सुबह से ही कार्यालय पर पहुंचकर सूची देखने पहुंच गए। इस बार 51 सहायता प्राप्त और 61 वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इसे लेकर आपत्तियां 20 नवंबर तक दर्ज कराने को कहा गया है। इसके बाद डीआईओएस के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। पिछले वर्ष के सापेक्ष इस बार 81 परीक्षा केंद्र कम बनाए गए है। जबकि बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस साल 88792 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इसमें हाईस्कूल में छात्र 31876, छात्रा 25435 परीक्षा में शामिल होंगे। वही इंटर में छात्रों की संख्या 21446 और छात्राओं की संख्या 20343 है। 
विज्ञापन


बच्चों की संख्या देखकर आया पसीना 
परीक्षा केंद्र बनाए जाने के मामले में इस बार पैटर्न को बदल दिया गया। इस बार ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। उसी के आधार पर केेंद्र बनाए गए है। कुछ केंद्र पहली बार सेंटर बने है। जबकि कुछ विद्यालय केंद्र बनने से वंचित रह गए है। विभागीय अधिकारियों की माने तो बालिकाओं की संख्या देखते हुए केंद्र बनाए गए है। सहायता प्राप्त विद्यालयों को ज्यादा वरीयता दी गई है। जहां संसाधन की कमी है और सीसी टीवी कैमरा की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं, और न ठीक से बैठने की व्यवस्था ही है। कई प्रधानाचार्य का कहना है कि एक पाली में पांच 500 की सीटिंग प्लान करने में दिक्कत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें