फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पंचायत में गरजे भाकियू नेता

Thu, 08 Mar 2018 12:02 AM IST
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
विज्ञापन
पंचायत - फोटो : बस्ती
विज्ञापन
भानपुर। किसान समस्याओं को लेकर भाकियू भानू गुट के नेताओं ने बुधवार को रामनगर ब्लॉक परिसर में पंचायत लगाई। अध्यक्षता धर्मराज चौधरी व संचालन अयोध्या नाथ तिवारी ने किया। पंचायत में पात्रों को पीएम आवास दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

पंचायत के बाद डीएम को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन एडीओ पंचायत राम चन्दर वर्मा को दिया। किसानों को संबोधित करते हुए सुभाष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों को मिले आवासों की जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा पात्रों को आवास दिलाया जाए। गांवों में स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने के लिए शौचालय निर्माण में किसी भी प्रकार की हीला हवाली न की जाए। गांव की सफाई कराई जाए। विधवा, वृद्वा और विकलांग पेंशन के लिए गांवों में खुली बैठक कर पात्रों के चयन की मांग की। साथ ही जगंली जानवरों से किसानों की फसलों की सुरक्षा की मांग उठाई। पतिराम चौधरी, वंशराज चौधरी, राज बली, रामपत, रामदुलारे, राम चरित्र, सिरताजी, पन्ना देवी, कैलाश पती, कलावती, रमई प्रसाद, कलावती, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें