फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा भद्रेश्वनाथ मंदिर

Sun, 24 Aug 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पौराणिक भद्रेश्वनाथ शिव मंदिर को कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की सहमति मिल गई है। कॉरिडोर का निर्माण हो जाने से यह क्षेत्र पर्यटन के रूप में विकसित होगा और श्रद्धालुओं को आसानी होगी। भद्रेश्वरनाथ मंदिर से महाराणा प्रताप चौराहा (जिला कारागार के पास) तक की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष रहते कांवड़ियों के रहने और ठहरने के लिए यात्री छाजन आदि की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि वह किसान परिवार से हैं। मुंडेरवा चीनी मिल बंद हो जाने के बाद क्षेत्रीय नागरिक परेशान थे। उस समय वह विधायक थे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल को चालू कराने का आग्रह किया था। चीनी मिल चालू हो जाने से किसानों को फायदा हुआ। स्थानीय लोगों को नौकरियां मिलीं। व्यापारियों के रोजगार में वृद्धि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें