बहादुरपुर ब्लाक क्षेत्र के कनैला में परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन के लिए स्कूल चलो
बहादुरपुर (बस्ती)। परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए बुधवार को बहादुरपुर ब्लाक क्षेत्र के कनैला में न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान को बीईओ ने झंडा दिखाकर रवाना किया। रैली में न्याय पंचायत के 10 परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
बच्चों ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चे हाथों में स्लोगन लिखे तख्ती जिस पर लिखा है आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे, घर घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ के नारों से अपने बच्चों के नामांकन के लिए लोगों को प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने को लेकर निरंतर नए प्रयास कर रही है। शिक्षक अपने जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करें। अभिभावक भी नियमित बच्चों को स्कूल भेजें जिससे शैक्षिक गुणवत्ता के साथ प्राथमिक विद्यालयों में बेहतर माहौल कायम हो सके। रैली में देवेंद्र यादव, मुनिराम वर्मा, सविता पटेल, संजू वर्मा, शिखा तिवारी, राम अवतार, लालचंद, राम जनक, अमित चौधरी, जय प्रकाश चौधरी, गिरजेश पटेल, महेंद्र चौधरी, दिलीप कुमार, अखिलेश आदि मौजूद रहे।