फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को आवास और किसान सम्मान योजना का मिला लाभ

Fri, 24 May 2019 11:32 PM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
भाजपा को आवास और किसान सम्मान योजना का मिला लाभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा और रालोद के गठबंधन पर भारी पड़ने के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त कराने में केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों का बड़ा हाथ रहा। तीन विधानसभा क्षेत्रों में कांटे का टक्कर दे चुके गठबंधन प्रत्याशी भी इसे स्वीकारते हैं। जिसके     चलते ही भाजपा के हरीश द्विवेदी के सिर सांसद का ताज एक बार फिर सजा है।
विज्ञापन


  जिले के 10 हजार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए जबकि 1.04 लाख किसानों को सम्मान निधि योजना के तहत 2000 रुपये खाते में गए हैं। इसी तरह शौचालय, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना से बिजली कनेक्शन आदि का लाभ हर विधानसभा क्षेत्र में हर जाति और वर्ग के गरीबों को मिला है। यही कारण है कि महादेवा और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में भले ही गठबंधन प्रत्याशी आगे रहा हो लेकिन इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा झटका जातीय समीकरण को लगा है। सर्वाधिक पिछड़ा महादेवा विधानसभा क्षेत्र में पीएम आवास, किसानों को दो हजार रुपये, शौचालय तथा गैस कनेक्शन ने भाजपा प्रत्याशी को मुकाबले में अंत तक बनाए रखा। जहां से गठबंधन प्रत्याशी को 90,701 तथा भाजपा को 84,204 वोट मिले। जो कि गठबंधन प्रत्याशी के मुकाबले 6,497 कम है। खास बात यह कि कांग्रेस प्रत्याशी राज किशोर सिंह का घर भी इसी विधानसभा क्षेत्र में है जहां कांग्रेस को महज 16,268 मत ही हासिल हुए हैं। कप्तानगंज क्षेत्र से बसपा विधायक और प्रदेश में खाद्य रसद मंत्री रहे गठबंधन प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी ने 93,442 वोट प्राप्त किया जो कि भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के पक्ष में पड़े 82,346 वोट से 11,096 मत अधिक था। फिर भी भाजपा को मिले कुल वोटों में आवास और किसान निधि का लाभ प्राप्त कर चुके लोगों ने कमल का बटन दबाकर टक्कर में बनाए रखा। विधानसभा क्षेत्र कप्तानगंज में कांग्रेस प्रत्याशी राज किशोर को सिर्फ 14,470 वोटों से संतोष करना पड़ा। भाजपा की जीत का कारण बने विधानसभा क्षेत्र हर्रैया में भी केंद्रीय योजनाओं की सौगात का आभार मतदाताओं ने वोट देकर जताया है। लगातार विधायक और प्रदेश की सपा सरकार में हर बार कैबिनेट मंत्री रहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी का गढ़ ध्वस्त कर भाजपा ने 1,08,319  वोट प्राप्त कर विपक्ष को धराशाई कर दिया। यहां राजकिशोर सिंह को महज 24,767 जबकि रामप्रसाद चौधरी को 65,715 वोट मिले हें। हरीश द्विवेदी के पक्ष में कुल मतों में 42,604 अधिक रहा है। इसके विपरीत बस्ती सदर में गठबंधन को  90,495 तो भाजपा 91,874 वोट मिले। भाजपा महज 1,379 वोटों के अंतर से गठबंधन से आगे निकली। जीत की रही सही कसर विधानसभा क्षेत्र रूधौली के लोगों ने पूरा किया, जहां राजकिशोर सिंह (कांग्रेस) को 17,478, रामप्रसाद चौधरी (गठबंधन) को 95,421 और विजेता बने हरीश द्विवेद्वी (भाजपा) को 1,00,402 वोट मिलेे। यहां भाजपा ने अपनी बढ़त में 4,981 मतों को जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें