फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में अर्ध विक्षिप्त की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

फोरलेन पर दुबखरा पेट्रोल पंप के पास हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुबखरा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। फुटहिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित दुबखरा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे दुर्घटना हुई। राहगीरों ने 35 वर्षीय युवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। फुटहिया चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। फुटहिया चौकी प्रभारी के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि कई महीने से युवक आसपास सड़कों पर घूम रहा था। लोग उसे खाना पानी दे देते थे। शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें