फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छह माह में ही टूटने लगा बेलवरिया जंगल-बरहपेड़ा मार्ग

Fri, 13 Dec 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। गुणवत्ता को दरकिनार कर बनाई गई सड़क निर्माण होने के छह माह के अंदर ही जगह-जगह टूटने रही है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, जिम्मेदारों का कहना है कि जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

गौर ब्लाॅक के बभनान-हलुवा मार्ग से बेलवरिया जंगल तिराहे से बरहपेड़ा को जाने वाली सड़क का निर्माण छह माह पहले कराया गया था। आबादी वाले इलाके में मोरंग व कंक्रीट से सीसी रोड बनाई गई है। जबकि अन्य हिस्से की सड़क डामर से बनी है। इस सड़क से गौर ब्लाॅक के अलावा गोंडा के लोगों का आना-जाना रहता है। लगभग दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर दो दर्जन से अधिक गांव के लोग आते-जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के समय ही इसकी शिकायत की थी, लेकिन किसी ने एक न सुनी। मौजूदा समय में किसान इसी मार्ग से अपने गन्ने को चीनी मिल ले जाते हैं। सड़क खराब होने से हादसे की आशंका बनी रहती है।
इस संबंध में प्रांतीय खंड लोग निर्माण विभाग के अवर अभियंता आरपी यादव ने बताया कि विशेष मरम्मत योजना के तहत सड़क का नवीनीकरण किया गया था। यदि सड़क में गड्ढे बन रहे हैं, उसे जल्दी ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें