फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मलमास में बेहिल नाथ मंदिर में हो रहा शृंगार

विज्ञापन
बनकटी के बाबा बेहिल नाथ मंदिर का रोज हो रहा श्रृंगार-संवाद
विज्ञापन
महादेवा। मलमास के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रमों की शृंखला के तहत विकास खंड बनकटी के बाबा बेहिल नाथ मंदिर पर अखंड श्री सीता राम नाम संकीर्तन एवं श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 18 मई से शुरू हो गया है। यह आयोजन 15 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

बेहिल नाथ मंदिर में प्रतिदिन भगवान के अलग-अलग छवि, सुंदर शृंगार एवं झांकी तैयार हो रही है। जिससे प्रतिदिन नए स्वरूप के दर्शन के लिए लोग आ रहे है। क्षेत्र के शिव भक्त प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शिव भक्त बेहिल नाथ मंदिर पर आकर शिव रुद्राभिषेक करते हैं। वहीं बाबा बेहिलनाथ का भव्य शृंगार एवं दिव्य दीप आरती प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से आयोजित होता है। संपूर्ण मलमास तक अखंड श्री सीताराम नाम संकीर्तन चलता रहेगा।
बाबा बेहिल नाथ के नए स्वरूप का शृंगार एवं दर्शन प्रतिदिन 16 जून तक चलेगा। 7 जून से 15 जून तक रोजाना शाम 7 बजे से शाम हरि इच्छा तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

कथा व्यास के रूप में प्रेम मूर्ति संत आचार्य प्रेमजी महाराज श्रद्धालुओं को कथा रसपान कराएंगे। कार्यक्रम का समापन 16 जून को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें