फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सहालग से पहले बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, दुकानदार गदगद

Thu, 02 Apr 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
बस्ती। शहर के बाजारों का रंग बुधवार से चटक होता जा रहा है। अप्रैल में सहालग तेज होने से बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। इन दिनों बाजार में लगन की खरीदारी जोरों पर की जा रही है।
विज्ञापन

बाजार में इलेक्ट्रिक आइटम, कपड़े और सोना-चांदी की दुकानों पर भीड़ उमड़ी हुई देखी गई। सुबह से ही दुकानों पर उमड़ती भीड़ से दुकानदारों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही थी। लगन की इस धूम में दुल्हा-दुल्हन को सजाने से लेकर सिंहोरा, पगड़ी, मउर की भी दुकानों पर खूब बिक्री हो रही है। कपड़ों की दुकानों पर शेरवानी-लहंगा और सूट की खरीदारी में लोग जुटे हुए थे। ज्वेलरी दुकान के संचालक मोहन ने बताया कि लगन का नजदीक आ रहा है। लोग सोना-चांदी की खरीदारी बुधवार से शुरू कर दिए हैं। इस बार अच्छी खरीदारी की उम्मीद की जा रही है। कई डिजाइन में आकर्षक सामान को मंगाया गया है।
बच्चों के लिए भी चांदी की बिक्री में तेजी आई है। इलेक्ट्रिॉनिक आइटम के दुकानदार राजेश ने बताया कि लगन के अलावा गर्मी की शुरुआत भी हो गई है। तरह-तरह के डिजाइन वाले कूलर, पंखे, एसी की बिक्री शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें