फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: बीयर की दुकान के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 11 Apr 2022 03:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

परिवार व गांव वालों का कहना है कि विनय सिंह काफी विनम्र स्वभाव के थे। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। भाई शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना के पीछे लूट के अलावा कोई दूसरी वजह समझ में नहीं आ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के परशुरामपुर थानाक्षेत्र के धुनियाभीटी गांव के पास बाइक से जा रहे 42 वर्षीय युवक की रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसकी पहचान इसी थानाक्षेत्र के श्रृंगीनारी बाजार में स्थित बीयर की दुकान के सेल्समैन विनय सिंह पुत्र हरिहर सिंह के रूप में की गई। सूचना मिलते ही एसपी आशीश श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ शेषमणि उपाध्याय के अलावा एसओ आलोक कुमार सोनी टीम के साथ पहुंच गए।

विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि दुकान का कैश लूटने के दौरान हत्या की गई है। एसपी ने बताया कि डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के अलावा सर्विलांस टीम को लगाया गया है। घटना के अनावरण के लिए तीन अन्य टीमों को भी लगाया गया है। लूट हुई है या नहीं अभी इस बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है।  

बलरामपुर जनपद के थाना सादुल्लाह नगर के जफराबाद गांव निवासी विनय कुमार सिंह पुत्र हरिहर सिंह की परशुरामपुर थाना क्षेत्र के कड़सरा गांव में उनकी ससुराल है। वह श्रंगीनारी बाजार में स्थित बियर की दुकान में सेल्समैन की नौकरी करते थे। अपनी ससुराल से ही रोज आया-जाया करते थे।
विज्ञापन


रोज की तरह रविवार की रात करीब 10 बजे विनय सिंह दुकान बंद करके अपनी ससुराल कड़सरा गांव जा रहे थे। दुकान से करीब ढाई किलोमीटर दूर धुनिया भीटी गांव के पास बाइक से पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने उनको गोली मार दी। पेट और सीने के पास तीन गोली लगने के बाद वह गिर गए।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें