फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा : रोडवेज चलाएगा 50 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2026 का आयोजन 31 मई को दो पालियों में किया जाएगा। परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा कराई जा रही है।
विज्ञापन

इस परीक्षा के लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए छह हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, परिवहन निगम भी परीक्षार्थियों को लेकर 50 बसें आरक्षित कर लिया है। प्रयागराज और लखनऊ रूट पर विशेष बसें चलाई जाएंगी। एपीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय सिंह को परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए जिले में कुल छह हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए चार सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें