पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, 11 लोग नामजद
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के अहिरौलिया नयन गांव में दो परिवारों के लोग पुरानी रंजिश में आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के ग्यारह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पैकोलिया थानाक्षेत्र के अहिरौलिया नयन गांव निवासी सांवल प्रसाद दुबे और अनंतराम के बीच जमीन कब्ज करने की बात पर पहले से रंजिश है। सांवल का आरोप है कि सोमवार को गांव के ही अनंतराम दुबे अपने पुत्रों कुलदीप, इंद्रजीत, राहुल, रोहित और दो अज्ञात के साथ लाठी-डंडा लेकर घर पर चढ़ आए और पीटने लगे।
बीच बचाव करने आए हरिहर प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, कविता और मुन्नी देवी को भी पीटा। वहीं, दूसरे पक्ष के अनंतराम का आरोप है कि बंटवारे और पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही सांवल प्रसाद दुबे, बैजनाथ दुबे, हनुमान शरण दुबे और केसा देवी गाली गलौज करते पीटने लगे। किसी तरह वह भागकर घर में चले गए। घर में घुसकर बेटे इंद्रजीत और बहू अर्चना को भी आरोपितों ने पीटकर घायल कर दिया।
दोनों पक्षों के सभी घायलों को मंगलवार को मेडिकल परीक्षण के लिए गौर अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।