फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
आज और कल पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश के आसार
विज्ञापन

बस्ती। पश्चिमी विक्षोभ का असर बृहस्पतिवार तक रहने वाला है। इस बीच बुधवार और बृहस्पतिवार को बारिश के आसार हैं। हालांकि आंधी और ओले गिरने की आशंका कम है, लेकिन तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे आ सकता है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह काफी मजबूत है। इसकी वजह से बस्ती, गोरखपुर तथा आसपास के जिलों में अच्छी खासी बारिश की संभावना है। 12 मई को थोड़ी कम, लेकिन 13 और 14 मई को 20 से 25 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

इधर शनिवार को आंधी-बारिश के बाद तापमान कम होने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो सोमवार-मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री से घटकर 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। आगामी दो दिनों में इसके एक से दो डिग्री और नीचे आने की संभावना है। हालांकि न्यूनतम तापमान ज्यादा प्रभावित न होकर 22 डिग्री सेल्सियस पर कायम है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र के मुताबिक फिलहाल पछुआ हवा के चलने के आसार हैं, लेकिन बुधवार, बृहस्पतिवार को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें