फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला अपराध के प्रति बरतें गंभीरता, वरना कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस लाइंस सभागार में शनिवार को महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें एएसपी, सीओ और मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन ने कहा कि महिला अपराध के मामलों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। हीलाहवाली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि महिला एवं बालिका संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। रजिस्टरों का नियमित अद्यतन रखा जाए। मिशन शक्ति केंद्रों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं के लिए एक सुरक्षित एवं विश्वसनीय प्लेटफॉर्म हैं, जहां उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना एवं समाधान किया जाना चाहिए। केंद्रों के जरिये से जागरूकता अभियान को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निरंतर चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें