फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए रहें तैयार : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए रहें तैयार : सीएमओ
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना संकट की दूसरी लहर से बचाव के लिए रविवार को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में हुई आयुष चिकित्सकों बैठक में सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में पूरी तैयारियों से जुट जाने की जरूरत है। दूसरी लहर से निपटने के लिए तैयार रहें।
कहा कि जागरूकता अभियान के साथ ही चयनित अस्पतालों में कोविड-19 के रोगियों के इलाज की पूरी तैयारी है। महामारी से बचाव के लिए हर पल सतर्क रहना होगा। इस अवसर पर डॉ. वीके वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस की ओर से 22 चिकित्सकों को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन ने आयुष चिकित्सकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कठिन समय में आयुष चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर जमे रहे। इसी का परिणाम रहा कि कोरोना की पहली लहर में जिले की स्थिति सबसे बेहतर थी। डीपीएम राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि संसाधन पहले से मौजूद है। हमें पूरी तत्परता से जुटकर कोरोना को परास्त करने में भूमिका निभानी होगी। आयुष मेन स्ट्रीमिंग के नोडल अधिकारी डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि चिकित्सक जोखिम उठाकर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में पुरस्कारों से उनका उत्साहवर्धन होता है। कोरोना योद्धा सम्मान इसी का प्रतीक है।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ डॉ. अनूप कुमार, डॉ. फकरेयार हुसैन, डीपीएम राकेश कुमार पांडेय, डॉ. सतीश चौधरी, डॉ. प्रदीप कुमार शुक्ल, डॉ. सुनील सौरभ, डॉ. दिनेश सिंह कुशवाहा, डॉ. अनिल मिश्र, डॉ. दीपिका सचान, डॉ. श्रद्धा सिंह, डॉ. धर्मेंद्र चौधरी, डॉ. डीके वर्मा, डॉ. नफीस अहमद खान, डॉ. रवि प्रकाश वर्मा, डॉ. राम प्रकाश, डॉ. संगीता, डॉ. वंदना तिवारी, डॉ. आमिश कुमार, डॉ. भावना गुप्ता सहित 22 को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें