फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रहें होशियार...सेहत के लिए महंगी पड़ सकती हैं सस्ती मिठाइयां

Thu, 27 Nov 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बाजार में बिक रहा गुलाब जामुन संवाद
विज्ञापन
बस्ती। सहालग में सस्ते के चक्कर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल का प्रचलन काफी बढ़ चला है। शादी-विवाह समेत अन्य आयोजनों में धड़ल्ले धंधेबाज मिलावटी खाद्य पदार्थ का इस्तेमाल कर मिठाई तैयार कर रहे हैं। सर्वाधिक मिलावट गुलाब जामुन में है। अधिक मुनाफा के लिए धंधेबाज असली खोआ के बजाय पैकेट वाले सीमा पाउडर से गुलाब जामुन तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारों ने बताया कि मिलावटखोरों ने असली खोआ के बजाय पैकेट वाला सीमा पाउडर को ही खोआ बताकर उसका गुलाब जामुन तैयार कर बाजार में उतार दे रहे हैं। यह गुलाब जामुन बाजार से सीधे घरों तक पहुंच रहा। वहां, उसे गर्म करके सीधे अतिथियों को परोस दे रहे हैं। बताया गया कि उसी पैकेट वाले पाउडर से गुलाब जामुन की मांग पूरी कर रहे हैं, चूंकि यह सस्ता है। यदि असली खोआ से रसगुल्ला बनवाएंगे तो काफी महंगा होता है।
बताते हैं कि सस्ते गुलाब जामुन को कई दिनों तक रखे रह जाते हैं, जो बाद में सेवन से उल्टी-दस्त की शिकायत आती है। जानकर बताते हैं कि जिस पैकेट वाले पाउडर से गुलाब जामुन बनाते हैं उसमें भी आरारोट मिलाते हैं, ताकि देखने में सुंदर दिखे। कभी-कभी एक्सपायरी डेट का पाउडर भी डाल देते हैं। सूत्रों ने बताया कि होलसेल में गुलाब जामुन करीब 3.5 रुपये प्रति पीस पड़ता है। यहां पर उसके डिब्बे में बस लेवल लगाकर दुकानदार बेच देते हैं। इसमें उनको मोटा मुनाफा हो जाता है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस तरह के कई व्यापारी हैं जो बाजार में ये गुलाब जामुन बेच रहे हैं। सहालग में इनकी मांग काफी अधिक है। ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर ये छोटी दुकानों पर खपाए जाते हैं। अधिकारियों ने बताया कि मिल्क क्रीम की भारी मांग के चलते यह धंधा तेजी पकड़ रहा था। विशेष रूप से विवाह के समय में गुलाब जामुन, मिल्क क्रीम, खोआ और दूध उत्पादों की खपत कई गुना बढ़ जाती है, जिसके चलते मिलावटखोरों को बड़ा बाजार मिल जाता है।
सहालग में बढ़ी है मिठाइयों की मांग : सहालग के समय में मिठाइयों की बढ़ी डिमांड का फायदा उठाने के लिए मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। आसपास जिलों में मिलावटी गुलाब जामुन के डिब्बे बरामद किए गए, जिसके बाद यहां धंधेबाजों में हड़कंप है। जांच से पहले वह सतर्क हो गए हैं। जो गुलाब जामुन बाजार से मंगवाकर खपाने के तैयारी में थे, अब डर गए हैं। बताते हैं कि बाहर गुलाब जामुन मंगवाकर उसे स्थानीय ब्रांड में बेंच दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें