फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमदान घोषित होगा इटवा में चकरोड पटाई और पंचायत भवन में मिट्टी भराई का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमदान घोषित होगा चकरोड पटाई व मिट्टी भराई का कार्य : बीडीओ
विज्ञापन

बभनान। गौर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत इटवा में पंचायत भवन और चकरोड निर्माण कार्य का सोमवार को बीडीओ केदारनाथ कुशवाहा ने मुआयना किया। इस दौरान तमाम खामियां पाई गईं। बीडीओ ने बताया प्रधान के द्वारा पंचायत भवन में मिट्टी भराई और चकरोड पटाई के कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। दोनों कार्यों को श्रमदान घोषित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इटवा में ग्रामीणों की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे बीडीओ ने सबसे पहले निर्माणाधीन पंचायत भवन पहुंचे। निरीक्षण में ग्रामीणों ने बताया कि भवन में मिट्टी भराई का कार्य ट्रैक्टर टॉली की मदद से रात में किया गया है। इसके बाद बलिहारी के घर से भौखरी सरहद तक चकरोड संख्या 235 पर पहुंचे बीडीओ को ग्रामीणों ने बताया कि चकरोड पर मिट्टी पटाई का कार्य जेसीबी मशीन से किया गया है। ग्रामीण अशोक कुमार, बृजेश कुमार, ब्रिजेंद्र कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार, राजस्वकर्मी व पैकोलिया पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर मशीन से शनिवार को प्रधान प्रवीण कुमार ने कराया है। बीडीओ ने बताया कि दोनों कार्यों में मशीनों का प्रयोग किया गया है। यह शासन की मंशा और मनरेगा नीतियों के खिलाफ है। प्रधान ने निर्देशों की अवहेलना किया है। दोनों कार्यों को श्रमदान घोषित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें